About Me

My photo
Greater Noida/ Sitapur, uttar pradesh, India
Editor "LAUHSTAMBH" Published form NCR.

हमारे मित्रगण

विजेट आपके ब्लॉग पर

Tuesday, March 6, 2012

(142) रंगों के पर्व रंगारंग कर दे

रंगों  के  पर्व  रंगारंग   कर   दे /
खुशी से अंग हर प्रत्यंग भर दे /
उमंगों के बाहें निर्झर धरा पर  ,
आज तू तर- बतर हर अंग कर दे /
रंगों  के  पर्व  रंगारंग   कर   दे /

रंगों का अर्थ ही  होता  है  खुशियाँ ,
रंगों के मध्य ही बसती हैं खुशियाँ ,
ये खुशियाँ जायँ बन सच्चाइयाँ अब ,
तू अपने रंग में वह रंग भर दे /
रंगों  के  पर्व  रंगारंग   कर   दे /

बजाती तू मिलन का साज होली ,
तू है, पर्वों के सिर का ताज  होली ,
दूरियाँ जायँ मिट मानव मनों की ,
तू कुछ इस बार ऐसा  ढंग कर दे /
रंगों  के  पर्व  रंगारंग   कर   दे /

तू आती और बस जाती चली है ,
खिलाती प्रेम की आकर कली है ,
ठहर जा , आके तू  इस बार शुभगे ,
होलिके ! रूढ़ियों को भंग कर दे /
रंगों  के  पर्व  रंगारंग   कर   दे /
                  -  एस. एन. शुक्ल 





31 comments:

ANULATA RAJ NAIR said...

बहुत सुन्दर भाव लिए रचना है.
समयानुकूल....

आपकी होली शुभ हो....
सादर.

प्रवीण पाण्डेय said...

रंग बिरंगी होली आयी..

रविकर said...

सुन्दर प्रस्तुति |

होली है होलो हुलस, हुल्लड़ हुन हुल्लास।
कामयाब काया किलक, होय पूर्ण सब आस ।।

Anita said...

बहुत सुंदर रचना ! होली की ढेरों शुभकामनायें!

RITU BANSAL said...

आपको सपरिवार होली की शुभकामनायें !

Yashwant R. B. Mathur said...

बहुत ही बढ़िया
आपको होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।

सादर

वृजेश सिंह said...

रंग पर्व होली की ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं।

Amrita Tanmay said...

बहुत ही सुन्दर रचना |होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

मेरा मन पंछी सा said...

सारे -भूल चूक माफ करके.
सारे गिले -शिकावे भूल करके
होली के रंग में रंगा रंग कर दे .
सुंदर रचना...
होली कि ढेर सारी शुभकामनाये

मो. कमरूद्दीन शेख ( QAMAR JAUNPURI ) said...

sundar rachna. holi mubarak ho.

मो. कमरूद्दीन शेख ( QAMAR JAUNPURI ) said...

सुन्दर प्रस्तुति!होली की बधाई।

S.N SHUKLA said...

EXPRESSION JI,
PRAVIN PANDEY JI,
RAVIKAR JI,

आपकी शुभकामनाएं मिलीं , आभारी हूँ/
/

S.N SHUKLA said...

Anita ji,
Ritu ji,
Yashavant Mathur ji,
आभार आपकी शुभकामनाओं का /

S.N SHUKLA said...

Brijesh Singh ji,

आपके ब्लॉग पर आगमन का आभार और शुभकामनाओं का धन्यवाद/

S.N SHUKLA said...

Amrita Tanmay ji,
Reena Maurya ji,

आप शुभचिंतकों के स्नेह का आभारी हूँ/

S.N SHUKLA said...

Mohd. Kamaruddin Shekh ji,

ब्लॉग पर आगमन का आभार और शुभकामनाओं का धन्यवाद/

Ragini said...

happy holi.....

हरकीरत ' हीर' said...

रंग ठहरते ही तो नहीं शुक्ला जी ...
पतझड़ बहार बनी रहती है ....

कुमार राधारमण said...

कई बार,बाहर के रंग भी भीतर को रंगीन करते हैं। हमारी बेरंग दुनिया को बड़ी ज़रूरत है इनकी।

Shanti Garg said...

बहुत ही और बेहतरीन और शानदार प्रस्तुति...
मेरे ब्लॉग की ओर से होली की शुभकामनाएँ।

दिगम्बर नासवा said...

रंगों के सही मायने समझाती सुन्फर लाजवाब रचना ... किसी के जीवन में भी ओसे ही रंग भरें तो होली सार्थक हो जाती है ...

Naveen Mani Tripathi said...

bahut hi sundar kalpnon se oot prot holi ki rachana vakai kabile tareef hai ....sadar abhar ke sath holi pr hardik shubhkamnaon ke sath

डॉ. मोनिका शर्मा said...

बहुत सुन्दर भाव ....शुभकामनायें

Ayodhya Prasad said...

बेहतरीन रचना ..

Ayodhya Prasad said...

बेहतरीन रचना ...

Jeevan Pushp said...

सुन्दर प्रस्तुति !
होली के रंग में जीवन के रंग होते है !
आभार !

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया said...

बहुत बढ़िया भावपूर्ण सुंदर सतरगी रचना,...
शुक्ला जी,आपका फालोवर बन गया हूँ आप भी बने
मुझे बहुत खुशी होगी,...

RESENT POST...काव्यान्जलि ...: तब मधुशाला हम जाते है,...

S.N SHUKLA said...

Ragini ji,
Harkeerat ji,
KUMAR RADHARAMAN JI,

आपका स्नेह, समर्थन मिला , आभारी हूँ .

S.N SHUKLA said...

Shanti garg ji,
Digambar Naswa ji,
Navin ji,

आभारी हूँ आपके स्नेह का .

S.N SHUKLA said...

Monika ji,
Ayodhya prasad ji,
शुभकामनाओं का आभार .

S.N SHUKLA said...

Manish ji,
Dheerendra ji,

आपका स्नेह मिला , आभारी हूँ .