About Me

My photo
Greater Noida/ Sitapur, uttar pradesh, India
Editor "LAUHSTAMBH" Published form NCR.

हमारे मित्रगण

विजेट आपके ब्लॉग पर

Tuesday, July 31, 2012

प्रिय महोदय
                                    "श्रम साधना "स्मारिका के सफल प्रकाशन के बाद
                                                      हम ला रहे हैं .....
 स्वाधीनता के पैंसठ वर्ष और भारतीय संसद के छः दशकों की गति -प्रगति , उत्कर्ष -पराभव, गुण -दोष , लाभ -हानि और सुधार के उपायों पर आधारित सम्पूर्ण विवेचन, विश्लेषण   अर्थात ...

                                               " दस्तावेज "

जिसमें स्वतन्त्रता संग्राम के वीर शहीदों की स्मृति एवं संघर्ष गाथाओं , विजय के सोल्लास और विभाजन की पीड़ा के साथ-साथ भारतीय लोकतंत्र की यात्रा कथा , उपलब्धियों , विसंगतियों ,राजनैतिक दुरागृह , विरोधाभाष , दागियों -बागियों का राजनीति में बढ़ता वर्चस्व , अवसरवादी दांव - पेच तथा गठजोड़ के  दुष्परिणामों , व्यवस्थागत दोषों , लोकतंत्र के सजग प्रहरियों के सदप्रयासों , ज्वलंत मुद्दों तथा समस्याओं के निराकरण एवं सुधारात्मक उपायों सहित वह समस्त विषय सामग्री समाहित करने का प्रयास किया जाएगा , जिसकी कि इस प्रकार के दस्तावेज में अपेक्षा की जा सकती है /
     इस दस्तावेज में देश भर के चर्तित राजनेताओं ,ख्यातिनामा लेखकों, विद्वानों के लेख आमंत्रित किये गए है / स्मारिका का आकार ए -फोर  (11गुणे 9 इंच ) होगा तथा प्रष्टों की संख्या 600 के आस-पास  / इस अप्रतिम, अभिनव अभियान के साझीदार आप भी हो सकते हैं  / विषयानुकूल लेख, रचनाएँ भेजें तथा साथ में प्रकाशन अनुमति , अपना पूरा पता एवं चित्र भी / विषय सामग्री केवल हिन्दी , उर्दू  अंगरेजी भाषा में ही स्वीकार की जायेगी / लेख हमें हर हालत में 10 सितम्बर 2012 तक प्राप्त हो जाने चाहिए ताकि उन्हें यथोचित स्थान दिया जा सके /
                          हमारा पता -
जर्नलिस्ट्स , मीडिया एंड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन 
 19/ 256 इंदिरा नगर , लखनऊ -226016
ई-मेल :   journalistsindia@gmail.com
मोबाइल  09455038215

7 comments:

ANULATA RAJ NAIR said...

सर कविताओं के लिए कोई स्थान नहीं है क्या??कोई देश प्रेम या किसी शहीद पर लिखी रचना हो????

सादर
अनु

Anonymous said...

what's up snshukla.blogspot.com admin found your blog via search engine but it was hard to find and I see you could have more visitors because there are not so many comments yet. I have found site which offer to dramatically increase traffic to your website http://bestwebtrafficservice.com they claim they managed to get close to 1000 visitors/day using their services you could also get lot more targeted traffic from search engines as you have now. I used their services and got significantly more visitors to my blog. Hope this helps :) They offer best services to increase website traffic Take care. Mike

प्रवीण पाण्डेय said...

बहुत ही सार्थक प्रयास, शुभकामनायें..

Anita said...

दस्तावेज की सफलता के लिये बहुत सारी शुभकामनायें...उत्तम प्रयास !

S.N SHUKLA said...

अनु जी ,
पहले तो रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं स्वीकार करें , दस्तावेज़ में कविताओं के लिए भी स्थान है, बशर्ते वे शहीदों की, देश प्रेम की या समाज की तस्वीर उकेरती हों,
सस्नेह : एस.एन.शुक्ल

Jeevan Pushp said...

एक और कदम बढाने हेतु बहुत - बहुत शुभकामनाएं !
आभार !

S.N SHUKLA said...

Pravin pandey ji,
Anita ji,
शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.